Sunday, November 18, 2012

जीवन मे रौशनी लाता है दिवस ! सूर्यास्त पर ढल जाता है दिवस !

दिवस 
1
 एक मौन आमंत्रण है दिवस !
अंधकार पर प्रकाश की  विजय है  ! दिवस !
उन्नति का मार्ग प्रशस्त करताहै  दिवस !
मानव को आंदोलित करता है दिवस !
निशा का आगमन है  दिवस !
संध्या के प्रति समर्पित है  दिवस   !
2
उन्नति  के पथ  पर विजय का पर्याय है दिवस !
परिश्रम को सफल बनाता है दिवस !
प्रभात  का आगाज है दिवस !
सूर्य की  पहली किरण को समर्पित है! दिवस  !
 सूर्य  की  बुलंदी से बधता है दिवस !
संध्या के प्रति समर्पित है  दिवस    !
3
जीवन मे  नया रंग भरता है  दिवस !
जीवन को सार्थक बनाता  है  दिवस !
जीवन मे  रौशनी लाता  है  दिवस !
सूर्यास्त पर ढल  जाता है  दिवस !
अंधेरे के गर्त  मे  खो जाता है  दिवस !
संध्या के प्रति समर्पित है  दिवस     !

No comments:

Post a Comment