Sunday, December 9, 2012

हुस्न की मलिका का दिल डोल रहा है ,नदिया के जल सा हिलोर रहा है !


614

कोमल अल्हड बारबालाओ ने ,मधुरतम गीत सुनकर नगमे गाकर !

मनमोहक आकर्षक डांस दिखाकर ,हाला पिलाकर सबका दिल जीता !!

615

हुस्न की मलिका  का दिल डोल रहा है ,नदिया के जल सा हिलोर रहा है !

सारी सीमाये तोड़के स्वक्छंद विचरण को सुरबालाओ का मन डोल रहा है !!

616

मधुशाला की शोभा बढाती ,आगंतुको का दिल बहलाती !

सुमधुर धुन पर नृत्य ये करती ,हाला पिलाकर गम भी ये हरती !!

617

लक्ष्मी की वर्षा जब जब होती ,प्राकृतिक ये हो जाती !

बड़े प्यार से पिलाकर हाला ,सबका दिल है बहलाती !!

618

लक्ष्मी तेरी भी महिमा अपरम्पार है ,तू करती सबका बेडा पार है !

सुरबालाओ पर खूब है फबती ,तन मन पर तेरी आभा है दिखती !!

No comments:

Post a Comment